इंदौर में सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत हो गई। एक्सीडेंट शिप्रा थाना इलाके में गुरुवार रात करीब 11 बजे हुआ। शुक्रवार सुबह शव को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेज दिया गया है। अंतिम संस्कार बलिया में होगा। मृतक की पहचान प्रशांत सिंह (29) के रूप में हुई है। वे उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में रेवती, गाय घाट के रहने वाले थे। उनके पिता प्रदीप सिंह, रिश्ते में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के भाई लगते हैं। पुलिस के मुताबिक, प्रदीप तीन परिचितों के साथ किसी काम से देवास आए थे। गुरुवार रात वे कार से इंदौर की तरफ आ रहे थे। शिप्रा के पास किसी काम से गाड़ी रोकी। जब वापस कार म