मध्य प्रदेश में गुरुवार को भोपाल समेत 11 जिलों में तेज बारिश हुई। सतना और झाबुआ में बारिश के दौरान बिजली गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। गर्ल्स स्कूल परिसर में पेड़ गिरने से 2 युवतियां घायल हो गईं। दमोह के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। यूपी के शामली में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर पहली बारिश में ही गड्‌ढे हो गए। मुजफ्फरनगर में तेज बारिश के बीच बाजार में सड़क सात फीट धंस गई। सोनभद्र में नाले के तेज बहाव में मां और 8 महीने की बेटी बह गईं। बलिया और फतेहपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं बिहार के पटना में भी बिजली गिरन से दो लोगों की मौत हो गई है। म