मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से कई जिलों में हालात बिगड़ने लगे हैं। बालाघाट में महाराष्ट्र सीमा से लगी बाघ नदी उफान पर आने से किरनापुर-लांजी मार्ग पर पुल निर्माण में लगी कार, जेसीबी और लोडर तेज बहाव में बह गए। वहीं डिंडौरी में नर्मदा और सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई घरों में पानी घुस गया। राजस्थान के राजस्थान में सवारियों से भरी बस पानी में फंस गई। जयपुर में मालेश्वर धाम पहाड़ी पर दोस्तों के साथ घूमने गया युवक पानी में बह गया। उसकी मौत हो गई, जबकि 2 दोस्त घायल हो गए। सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र में देखने को मिला। पुणे में बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन मौते हुईं।