मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में ट्रेन हादसे में मां-बेटे समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मोबाइल ब्लास्ट से आग लगने की अफवाह के बाद उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से कुछ यात्री घबराकर नीचे उतर गए। इसी दौरान 4 यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। मृतकों में 3 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में राजस्थान के बीकानेर निवासी बिरमा देवी (60) पत्नी गिरधारी गिरी गोस्वामी, उत्तर प्रदेश के आगरा के रुनकता निवासी शकुंतला सिंह (60), पत्नी भूरी सिंह, आगरा के सुल्तानगंज निवासी आफरीन (35), पत्नी नदीम और असद (4), पुत्र नदीम खान की मौत हुई है। आफरीन और असद मां-बेटे थे। रेलवे प्रबंधन के अनुसार