देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मध्य प्रदेश के भोपाल समेत 7 जिलों में रविवार को तेज बारिश हुई। पांढुर्णा जिले में बिजली गिरने से महिला की मौत हो गई। शाजापुर में सबसे ज्यादा 28 मिमी बारिश हुई। बारिश के बाद कालीसिंध नदी उफान पर है। रायसेन जिले में बेतवा नदी में डूबने से दो नाबालिग बच्चियों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में रविवार को तेज बारिश के कारण 142 पेड़ गिरने और बिल्डिंग के हिस्से गिरने की घटनाएं सामने आईं। ठाणे में 17 साल के लड़के की नदी में बहने से और मुंबई में पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। मुंबई से 4 इंडिगो उड़ानें रद्द और 13 फ्लाइट डायवर्ट हुईं। मौसम वि