एक्ट्रेस-मॉडल ट्विशा शर्मा की मौत के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट और भोपाल जिला अदालत में अलग-अलग सुनवाई होनी हैं। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने मामले पर शनिवार को खुद नोटिस लिया था। CJI की अगुआई वाली बेंच संस्थागत पक्षपात, जांच प्रक्रिया समेत पुलिस और अस्पताल की भूमिका पर सुनवाई करेगी। वहीं, हाईकोर्ट में ट्विशा की सास रिटायर्ड जिला जज गिरिबाला सिंह को भोपाल जिला अदालत से मिली अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग पर सुनवाई होनी है। संबंधित याचिकाएं मध्य प्रदेश शासन और ट्विशा के पिता की ओर से दायर की गई हैं। उधर, भोपाल जिला अदालत में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास