तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली TVK सरकार गठन की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। पार्टी प्रमुख विजय गुरुवार को लगातार दूसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से मिलने लोकभवन पहुंचे। करीब एक घंटे अंदर रहने के बाद वे रवाना हुए। विजय ने बुधवार को राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। हालांकि, विजय ने सिर्फ 113 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था। राज्यपाल ने 118 विधायकों के समर्थन के पत्र की मांग की। विजय ने बहुमत साबित करने के लिए समय मांगा था। 234 सदस्यीय विधानसभा में TVK के पास 108 सीटें हैं। विजय दो सीटों पर जीते हैं, इसलिए एक सीट छोड़ने पर यह 107 रह