ऋषिकेश में सोमवार रात उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के वक्त ट्रेन खाली थी, इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, डिब्बे बेपटरी होने के दौरान तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। हादसा रात करीब 9:30 बजे ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर खांड गांव इलाके में हुआ। जानकारी के मुताबिक योगनगरी रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस की शंटिंग की जा रही थी। इसी दौरान ट्रेन के तीन कोच अचानक पटरी से उतर गए। घटना के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और रेलवे अधिकारी, इंजीनियरिंग टीम व पुलिस मौके पर पहुंच गई। देर रात तक ट्रैक को