उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का निधन हो गया है। वह 91 साल के थे और पिछले करीब 50 दिनों से देहरादून के मैक्स सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती थे। लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारियों से जूझ रहे खंडूरी ने मंगलवार सुबह 11:10 बजे अंतिम सांस ली। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए देहरादून स्थित आवास पर रखा गया है, जबकि बुधवार को हरिद्वार में अंतिम संस्कार होगा। राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है साथ ही कल सभी सरकारी स्कूल भी बंद रहेंगे। खंडूरी के निधन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और नेताओं में शोक की लहर है। उनके आवास पर नेताओं और समर