देशभर में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है, लेकिन उज्जैन के प्राचीन बड़े गणेश मंदिर में इस साल आजादी का पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। दरअसल, मंदिर प्रबंधन का मानना है कि सनातन संस्कृति के सभी पर्वों की तरह स्वतंत्रता दिवस भी तिथि के अनुसार ही मनाया जाना चाहिए। 15 अगस्त 1947 को देश स्वतंत्र हुआ था, उस दिन श्रावण कृष्ण चतुर्दशी थी। वैदिक पंचांग में यह तिथि इस साल 11 अगस्त को पड़ रही है, इसीलिए मंदिर में इसी दिन स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। मंदिर के पुजारी ज्योतिषाचार्य पं. अक्षत व्यास ने कहा- दीपावली, रक्षाबंधन, दशहरा और होली जैसे सभी पर्व हर साल पंचांग की तिथि के अनुसार मनाए