पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। अकाली दल (वारिस पंजाब दे) पंजाब ने चुनाव के लिए अपना पहला उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पार्टी ने बस्सी पठाना विधानसभा सीट से सतवंत सिंह को उम्मीदवार बनाया है। सतवंत सिंह, 1984 के इंदिरा गांधी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए केहर सिंह के बेटे हैं। पार्टी की ओर से उम्मीदवार की घोषणा कार्यकारी अध्यक्ष तरसेम सिंह ने की। इस दौरान सांसद सरबजीत सिंह खालसा भी मौजूद रहे। सतवंत सिंह की सार्वजनिक पहचान फिलहाल मुख्य रूप से उनके पिता केहर सिंह के नाम से जुड़ी है। इसके अलावा उनके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई
इंदिरा गांधी के हत्यारे का बेटा लड़ेगा पंजाब चुनाव:खालिस्तान समर्थक अमृतपाल की पार्टी ने केहर सिंह के बेटे को बस्सी पठाना से कैंडिडेट बनाया
पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। अकाली दल (वारिस पंजाब दे) पंजाब ने चुनाव के लिए अपना पहला उम्मीदवार घोषित कर दि…
