उत्तर प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। बृहस्पतिवार को भी भीषण गर्मी ने लोगों को तपिश का एहसास कराया। प्रदेश के सात जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। बुंदेलखंड और दक्षिणी जिले लू की तपिश और चिलचिलाती धूप की चपेट में रहे।