बिहार में आज, यानी मंगलवार को नए CM फेस का ऐलान होगा। बीते 20 साल से बिहार के मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार इस्तीफा देंगे। अब वे राज्यसभा सांसद बन चुके हैं। CM हाउस में हलचल तेज है। सुबह-सुबह JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी एक ही गाड़ी से अंबेडकर समारोह के लिए निकले। दोनों गाड़ी की पीछे वाली सीट पर साथ बैठे थे। हाईकोर्ट में नीतीश ने अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। नीतीश अब कैबिनेट मीटिंग के लिए निकले हैं। कैबिनेट मीटिंग के बाद JDU व