दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक का अनशन अब भी जारी है। रविवार को उनका भूख हड़ताल का 22वां दिन होगा। उन्होंने ड्रिप, ओआरएस और दवा लेने से इनकार कर दिया है। शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से उठाकर सफदरजंग अस्पताल ले गई थी। उन्हें उठाने के लिए पुलिस देर रात थाने में रिहर्सल की थी। उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन जारी है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके अनशन पर बैठ गए हैं। CJP और वांगचुक 28 जून से NEET पेपर लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के समर्थन में आमरण अनशन पर हैं। वांगचुक उठाने क