असम में पिछले 24 घंटों में बाढ़ से 10 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। राज्य के 11 जिलों में 6.53 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। यूपी में आज 69 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसमें 18 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। लखीमपुर खीरी में शारदा नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है। किनारों पर बसे गांवों में पानी घुस गया है। सड़कों और खेतों में मगरमच्छ दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। मध्यप्रदेश में मानसूनी बारिश के 3 स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में लगातार 60 घंटे से बारिश हो र