अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने पत्नी जेनेट रूबियो के साथ सोमवार को ताजमहल देखा। दोनों सुबह सवा 10 बजे ताजमहल पहुंचे। मार्को काले कोट-पैंट और जेनेट ग्रे कलर के गाउन में नजर आईं। 41°C तापमान में दोनों ने काला चश्मा पहनकर ताज को निहारा। गाइड नितिन सिंह से ताजमहल को लेकर कई सवाल किए। इसके बाद मार्को और जेनेट ने डायना बेंच पर बैठकर फोटो खिंचवाई। इस दौरान मार्को, जेनेट के कमर पर हाथ रखे नजर आए। इसके बाद भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी उनके बगल में बैठ गए। फिर तीनों ने साथ में फोटो खिंचवाई। जेनेट ने ताज को देखकर कहा- बेहद खूबसूरत। रूबियो के साथ करीब 60 लोगों का प्रतिनिध