कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा- "आगे की रणनीति का ऐलान जल्द करेंगे। पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कल ही खत्म हुआ है। प्लीज हमें थोड़ा समय दें।" न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक जब उनसे पूछा गया कि पंजाब में पेपर लीक को लेकर उनकी रणनीति क्या होगी, इस पर दीपके ने जवाब दिया कि उस पर भी बात करेंगे। हम अभी इसके लिए प्लानिंग कर रहे हैं। सरकार के साथ बातचीत पर उन्होंने कहा कि जो केस फाइल किए गए हैं, उनके बारे में बात चल रही है। किसी भी स्टूडेंट के खिलाफ कोई केस रजिस्टर नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में 20 जून से जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक चला आंदोलन 25