बिहार में योगी स्टाइल में भागलपुर हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर हुआ है। मर्डर के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने अपराधी को ढेर कर दिया है। भागलपुर में मंगलवार दोपहर 3 बजे सुल्तानगंज नगर परिषद ऑफिस में सरकारी अफसर की हत्या हुई थी। बदमाशों ने चेयरमैन को भी गोली मारी थी। देर रात 2.30 बजे अपराधी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया है। मुठभेड़ में DSP नवीन, इंस्पेक्टर परमेश्वर और इंस्पेक्टर मृत्यंजय घायल हुए हैं। एनकाउंटर सुल्तानगंज थाने से महज 200 मीटर दूर बाइपास रोड इलाके में हुआ है। जहां मुठभेड़ हुई है वहां से रामधनी यादव का घर 100 मीटर की दूरी पर है। SP बोले- रामधनी यादव ने पुलिस पर फायरिंग की
अफसर की हत्या करने वाला रामधनी यादव एनकाउंटर में ढेर:बेटी बोली- थाने में सरेंडर करने गए थे, पुलिस ने कहा- कुख्यात ने पहले फायरिंग की
बिहार में योगी स्टाइल में भागलपुर हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर हुआ है। मर्डर के 12 घंटे के अंदर पुलिस ने अपराधी को ढेर कर दिया है। भागलपुर में मंगलवार दो…
