देश के प्रमुख उद्योगपति अनंत अंबानी गुरुवार शाम विशेष विमान से बागेश्वर धाम पहुंचे। फोटो सेशन के दौरान दिलचस्प दृश्य देखने को मिला। फोटो खिंचवाते समय अनंत अंबानी ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का हाथ पकड़कर उन्हें अपने पास खींच लिया। इस दौरान उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- आपने आने के लिए कहा था, तो मैं आ गया। साथ ही पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अनंत अंबानी को बागेश्वर बालाजी भगवान, सन्यासी बाबा और प्रेतराज सरकार के पावन दर्शन कराए। दर्शन के दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम की परंपराओं, आध्यात्मिक महत्व और संन्यासी बाबा की महिमा के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी