हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी से एक करोड़ रुपये की कथित फिरौती मांगने, जान से मारने की धमकी देने और उन पर हुए हमले के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए डिंपल चौधरी सूरजपुर थाने पहुंचीं, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने शिकायत लेने में ही करीब साढ़े तीन से चार घंटे लगा दिए। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जारी कर सुरजपुर थाना उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। डिंपल चौधरी ने कहा कि जब आम लोगों की सुरक्षा की बात आती है तो पुलिस की कार्यप्रणाली बेहद धीमी हो जाती है, जबकि छोटी-छोटी घटनाओं में भी त