समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। सूत्रों के मुताबिक सुबह 6 बजे उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी मौत की वजह पता नहीं चल सकी है। सूत्रों के मुताबिक, 30 अप्रैल को प्रतीक को गंभीर हालत में लखनऊ के बड़े हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 3 दिन बाद उन्हें थोड़ा आराम मिला। इसके बाद अस्पताल से बिना छुट्टी के घर चले गए थे। प्रतीक की पत्नी अपर्णा भाजपा नेता हैं। इस वक्त उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। वे मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बे